कंप्यूटर के कर्सर मूवमेंट के लिए आपको माउस की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इसके लिए ऐसे माउस का इंतजाम किया है,जो दिखाई नहीं देता। असल में कंप्यूटर मॉनिटर के बगल में इन्फ्रारेड ट्रैकिंग कैमरा लगा रखा है।
यह लेजर किरणों की मदद से हाथ और उंगलियों की हरकत पर नजर रखता है। कैमरा इसे समझकर कर्जर के रूप में स्क्रीन पर डिस्प्ले करता है। यह कैमरा टेबल की सतह पर नजर रखता है। इस पर घूमती उंगलियों के इशारे को समझकर ही यह कर्सर को स्क्रीन पर घुमाता है। यह कैमरा क्लिक और डबल क्लिक को भी अच्छी तरह से पढ़ सकता है।