आप अपने ब्लॉग को बढ़िया ढंग से बनाना चाहते है लेकिन यदि इसमें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप एक बार जरूर http://yourbetablog.blogspot.com/ वेबसाइट पे जाये यहाँ पर आपको अपनी जरूरत कि जानकारी और कुछ ई-बुक्स फ्री में डाउनलोड करने को मिलेंगी जो कि यहाँ नेट पे 10 से 50 US $ में बेचीं जाती है . ई-बुक्स डाउनलोड करने के लिए इसके बुक सेक्शन के लिंक पे जाए या यहाँ क्लिक करके भी जा सकते है .
दृष्टिहीनों के लिए बनी वेबसाइट
Posted By: Dharmendra Goyal - 11:39 pmसोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर मस्ती करना अब उन लोगों के लिए आसान हो गया है जो अपनी नजरों से दुनिया को नहीं देख सकते। इन्क्लूसिव प्लैनेट नाम से शुरू यह वेबसाइट अन्य सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों की तरह है। इसे दृष्टिहीन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस वेबसाइट पर ब्लॉग या कंटेंट तैयार किए जा सकेंगे। यूजर अपने फाइल, बुक्स, आर्टिकल्स या गाने भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा वे प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं, पुराने दोस्तों को ढूंढ सकते हैं और कंमेंट्स पोस्ट कर सकते हैं। इसमें प्रोफाइल के लिए अलग सेक्शन है। वेबसाइट को तैयार करने में जुटे लोग वीडियो अपलोड करने और तस्वीरें शेयर करने की सुविधा उपलबध कराने पर भी विचार कर रहे हैं।
दृष्टिहीन लोगों को ‘टेक्स्ट टू स्पीच’ सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। यह सॉफ्टवेयर वेबसाइट पर उपलबध कंटेंट को पढ़ सकेगा। इस वेबसाइट पर ब्राउजिंग की बेहतर सुविधा होगी। भारत में इस तरह की वेबसाइटों पर ऐसी सुविधाएं नहीं हैं।
इन्क्लूसिव प्लैनेट के मार्केटिंग हेड साइमन जैकब कहते हैं, ‘‘सामान्य तौर पर वेबसाइटों को दृष्टि वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इनमें दृष्टिहीनों के लिए कुछ सुविधाएं जोड़ दी जाती हैं। लेकिन यह वेबसाइट खासतौर पर दृष्टिहीनों के लिए ही तैयार की गई है। इसमें सामान्य लोगों के लिए कुछ सुविधाएं हैं।’’
जैकब ने बताया कि नेशनल लॉ स्कूल के तीन पूर्व छात्रों ने अक्टूबर 2009 में इस वेबसाइट पर काम शुरू किया था। इनमें से एक कॉपीराइट मामलों का वकील है। उसने महसूस किया कि दृष्टि वालों के लिए उपलब्ध अधिकतर सामग्रियों तक दृष्टिहीनों की पहुंच नहीं हो पाती। इसके बाद ही इस वेबसाइट को तैयार करने का विचार उसके दिमाग में आया।
लो आ गया ऍम एस ऑफिस 2010
Posted By: Dharmendra Goyal - 8:23 pmदस मुख्य कारण ऍम एस ऑफिस २०१० को प्रयोग में लेने के -
- Express your ideas more visually.
- Accomplish more when working together.
- Enjoy the familiar Office experience from more locations and devices.
- Stay connected to your business and social networks.
- Get your message out instantly.
- Create powerful data insights.
- Manage large volumes of e-mail with ease.
- Deliver compelling presentations.
- Store and track all of your ideas in one place.
- Work your way, faster and more easily.
आप नीचे दिए गए लिंक्स पे क्लिक करके अपनी जरूरत के हिसाब से ऍम एस ऑफिस के ट्राइल वर्जन को डाउनलोड कार सकते है जो कि ६० दिन कि अवधि के लिए दिया गया है .
Microsoft Office Home and Business 2010 [English]
इसमें हैं : Word | Excel | PowerPoint | Outlook | OneNote
>> इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
Microsoft Office Home and Student 2010 [English]
इसमें हैं : Word | Excel | PowerPoint | OneNote
>> इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
Microsoft Office Professional 2010 [English]
इसमें है : Word | Excel | PowerPoint | Outlook | OneNote | Publisher | Access
>> इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
ये ऑफिस पैक करीब 600 एमबी तक के हैं ।
Google हिन्दी में कैसे खोज करें ?
Posted By: Dharmendra Goyal - 10:08 pm| कुछ जानना चाहते हैं? |
जो क्वेरी मैं भरना चाहता हूं वह सुझावों की सूची में नहीं है. फिलहाल आप केवल उन्हीं पदों को खोज सकते हैं जो हमारी सुझाव सूची में हैं. इस सूची को नियमित तौर पर अपग्रेड किया जाता है और इसमें साधारणतः उपयोग में आने वाले अधिकतर शब्द और वाक्य होने चाहिए. फिर भी अगर आप को आपकी क्वेरी, सुझाव सूची में नहीं दिखती है, तो आप Google India Labs पर हमारे प्रयोगात्मक खोज पृष्ठ पर जा सकते हैं. यह आपके अंग्रज़ी के टेक्स्ट को समान हिन्दी के टेक्स्ट में शब्द दर शब्द ट्रांसलिटरेट करने की छूट देता है. इस टूल का इस्तेमाल कर आप किसी भी क्वेरी को टाईप कर सकते हैं, भले ही वह हमारी सुझाव सूची में न हो. मुझे अपने कंप्यूटर पर हिन्दी वर्ण ठीक से प्रदर्शित होते नहीं दिख रहे. इस Google Indic Transliteration सहायता पृष्ठ पर एक विस्तारित व्याख्या उपलब्ध है. किन अन्य भाषाओं में खोज उपलब्ध है? हम स्थानीय भाषा सुझावों के साथ बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी में भी खोज उपलब्ध है. . कुछ और जानना चाहते हैं? आपके विचार हमारे साथ साझा करने के लिए, कृपया उन्हें चर्चा समूह में पोस्ट करें. Google ट्रांसलिटरेशन, Google India Labs का एक हिस्सा है, अतः हम अभी भी विकास के शुरूआती चरणों में हैं. आपका फीडबैक हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यह हमें उत्पाद को बेहतर बनाने में सहायता करेगा. आप अपनी टिप्पणियां indialabs+indictransliteration@google.com. पर भेज सकते हैं. |
हिंदी में टिप्पणी कैसे करें
Posted By: Dharmendra Goyal - 5:47 pmआपमें से ज्यादातर को ये पहले से पता होगा की हिंदी में टिप्पणी कैसे करें । पर अभी भी बहुत से लोग है जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है ।
हिंदी में लिखना ऑफलाइन या ऑनलाइन अब मुश्किल नहीं रहा जैसा कुछ समय पहले होता था ।
अभी ऑफलाइन हिंदी लिखने के लिए बारहा, कैफे हिंदी, तख्ती और हिंदी राईटर जैसे कई टूल है जो आपके कंप्यूटर पर इन्स्टाल करने होते है और विंडोज के सीडी लेकर लैंग्वेज की सेटिंग करनी होती है ।ये टूल काफी उपयोगी हैं क्यूंकि इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी आप हिंदी लिख सकते है और ऑनलाइन होकर बस कॉपी पेस्ट कर आप अपने लेख या टिप्पणी छाप सकते हैं । इनमे कुछ टूल आपको ऑनलाइन हिंदी लिखने की भी सुविधा देते हैं ।
कुछ ऑनलाइन टूल भी है जो आपको ऑनलाइन हिंदी लिखने की सुविधा देते हैं अगर आप firefox का प्रयोग करते है तो ये एड ऑन हिंदी लिखने में आपकी सहायता करेगा ।
पर यदि आप बहुत आसानी से बिना किसी प्रोग्राम को इन्स्टाल किये हिंदी लिखना चाहते है तो गूगल आपको ये सुविधा भी उपलब्ध कराता है ।
गूगल की Google Indic Transliterate सेवा आपके अंग्रेजी में लिखे शब्दों को हिंदी में बदल देता है ।
ये विशेष इसलिए है क्योंकि ये आसान है और ऑनलाइन है तो इसका प्रयोग आप किसी भी कंप्यूटरपर कर सकते हैं । इसमें हिंदी प्राप्त करने के लिए आप वैसी ही अंग्रेजी का प्रयोग करें जैसा SMS में हिंदी मैसेज लिखते हैं ।
जैसे अगर आपको
धन्यवाद् लिखना हैं तो टाइप करे dhanyawad
आभार लिखना है तो टाइप करें aabhar
आप अंग्रेजी में शब्द लिखें और स्पेसबार दबाएँ आपके शब्द हिंदी में बदल जायेंगे । अगर आपके वांछित शब्द नहीं दिखाई दें जैसे आप लिखना चाहते है रमा और दिखाई दे राम तो बैकस्पेस की दबाये आपको मिलते जुलते शब्दों की सूची दिखाई देगी उसमे से अपना शब्द चुन लें ।
थोड़े प्रयास से आप अच्छी हिंदी लिखना सीख जायेंगे । टाइप करने के बाद शब्दों को कॉपी करके टिप्पणी वाले बॉक्स में पेस्ट कर दें । बस आप हिंदी में टिप्पणी करना शुरू कर सकते हैं ।
लाइव राईटर
Posted By: Dharmendra Goyal - 3:39 pmयह राइटर केवल १.२ एम् बी की फाइल साइज में उपलब्ध है जो कि ब्लॉग प्रेमियों के लिए बहुउपयोगी है ।
यह हिन्दी भाषा को सपोर्ट तो करता है पर है ये इंग्लिश ब्लॉग के लिए ज्यादा बेहतर है ।
इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे ।
डाटा रिकवर
Posted By: Dharmendra Goyal - 10:26 pmआप अपने व्यक्तिगत इलेक्ट्रोनिक डाटा हटाने के लिए क्या करते है ? ज्यादा से ज्यादा डिलीट या फिर फॉर्मेट, पर क्या उससे आपका डाटा ख़त्म हो जाता है ? नहीं ।
अब ऐसे बहुत से सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो आपके कंप्यूटर कि हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से डिलीट या फॉर्मेट हुआ डाटा फिर से प्राप्त कर सकते हैं ।
अगर आप नहीं चाहते की आपका व्यक्तिगत डाटा रिकवर किया जा सके तो यहाँ बताया जा रहा ये टूल आपके डाटा को पूरी तरह मिटाने में आपकी मदद करेगा ।
एक आसान औजार एक्स्प्लोरर इंटरफेस के साथ ।
सिर्फ 1.7 एमबी आकर का मुफ्त छोटा औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
कोरल में ग्राफिक्स तैयार करना
Posted By: Dharmendra Goyal - 6:52 pmकोरल में ग्राफिक्स व चित्र तैयार करने के लिए इसके टूलबॉक्स में विभिन्न टूल्स उपलब्ध होते हैं। इस सॉफ्टवेयर में माउस का प्रमुख उपयोग होता है। माना नीचे दी गई आकृति को तैयार करना है तो हम आगे दिये गये निर्देशों के अनुसार ग्राफिक्स तैयार करते हैं।
- सर्वप्रथम ट्रेफिक सिग्नल तैयार करने के लिए रेक्टेंगल, ईलिप्स और पॉलीगॉन टूल का प्रयोग करते हैं। वृत्त तैयार करने के लिए ईलिप्स टूल लेकर सिफ्रट कुंजी दबाकर माउस ड्रेग करते हैं।
- अब सड़क की रेखाओं को फ्रीहैंड टूल की सहायता से माउस ड्रेग करते हुए तैयार करते हैं।
- वृक्ष को भी फ्रीहैंड टूल की सहायता से माउस ड्रेग करते हुए तैयार करते हैं।
- सड़क के किनारे बनी इमारत की आकृति को फ्रीहैंड टूल से विभिन्न बिन्दुओं पर क्लिक करके सीधी रेखाओं से तैयार करते हैं।
टैक्स्ट के साथ ग्राफिक्स का उदाहरण :
दी गई ग्राफिक्स को तैयार करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करते हैं:
- सबसे उपर दिये गये लोगो को तैयार करने के लिए रेक्टेंगल और ईलिप्स टूल का प्रयोग करके वर्ग और वृत्त तैयार करते हैं, दोनों के आकार का अनुपात चित्रानुसार रखते हैं। दोनों आकृतियों के लिए कंट्रोल कुंजी दबाकर माउस ड्रेग करते हैं। अब इन दोनों को एक साथ सलेक्ट करके कीबोर्ड से सी और ई दबाते हैं, जिससे दोनों ही क्षैतिज सी और ऊध्र्वाधर ई दिशा में केन्द्रित हो जाते हैं।
- फ्रीहैंड टूल से दो क्षैतिज रेखाएँ खींचते हैं।
- अब दिये गये टैक्स्ट को टैक्स्ट टूल की सहायता से टाइप करते हैं। इसके लिए अलगअलग चार टैक्स्ट टूल प्रयोग करते हैं। टैक्स्ट के फॉन्ट का आकार चित्रानुसार रखते हैं।
- अन्त में सभी तैयार किये अवयवों को ड्रेग करके सलेक्ट करते हैं और क्षैतिज तल में केन्द्रित करने के लिए कीबोर्ड से सी दबाते हैं।
बेसिक शेप तैयार करना
- कोरल ड्रॉ प्रोग्राम वास्तव में वेक्टर ग्राफिक्स तैयार करने के लिए श्रेष्ठतम सॉफ्टवेयर है। कोरल ड्रॉ में ग्राफिक्स को टूल बॉक्स के विभिन्न टूल्स की सहायता से ड्रॉ किया जाता है। आयत, वृत्त, वर्ग, रेखाखण्ड आदि सभी आकृतियाँ बेसिक शेप की श्रेणी में आती हैं। अब कोरल ड्रॉ में बेसिक शेप तैयार करने के लिए रेक्टेंगल टूल, ईलिप्स टूल, पॉलीगॉन टूल, स्पाइरल टूल आदि होते हैं।
रेक्टेंगल टूल
- रेक्टेंगल टूल की सहायता से हम आयत, वर्ग और 3 पॉइंट रेक्टेंगल तैयार करते हैं। कोरल ड्रॉ में हम आयत और वर्ग की आकृति प्रायः माउस को ड्रैग करते हुए बनाते हैं। इसके लिए रेक्टेंगल टूल को चुनकर ड्रॉइंग एरिया में माउस को विकर्ण दिशा में ड्रेग करते हैं। इसके अलावा आयत और वर्ग को तैयार करने के लिए हम प्रॉपर्टी बार में इसकी विड्थ और हाइट का मान एंटर कर सकते हैं।
- रेक्टेंगल और स्क्वायर को 3पॉइंट रेक्टेंगल टूल की सहायता से तैयार किया जाता है।
- एक बार जब किसी रेक्टेंगल या स्कवायर को ड्रॉ कर लिया जाता है तो इसके बाद हम इसके एक या अधिक कॉर्नरों को राउण्ड करते हुए इसे रीशेप कर सकते हैं। रेक्टेंगल को राउण्डेड कॉर्नर रेक्टेंगल बनाने के लिए प्रॉपर्टी बार में कॉर्नर राउण्डनेस ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है।
- किसी रेक्टेंगल को हम इसके केन्द्र बिन्दु से बाहर की ओर ब़ता हुआ भी ड्रॉ कर सकते हैं, इसके लिए कीबोर्ड से शिफ्ट की को दबाते हुए ड्रेग करते हैं। इसी प्रकार किसी वर्ग को इसके केन्द्र से बाहर की दिशा में ब़ता हुआ ड्रॉ करने के लिए कीबोर्ड से शिफ्ट+कंट्रोल को दबाकर माउस ड्रैग किया जाता है।
- सम्पूर्ण ड्रॉइंग पेज के बराबर आकार का रेक्टेंगल ड्रॉ करने के लिए रेक्टेंगल टूल पर डबल क्लिक करते हैं।
इलिप्स टूल
- इलिप्स टूल की सहायता से वृत्त या दीर्घवृत्त तैयार किया जाता है। वृत्त या दीर्घवृत्त की डाइमेन्शन व्यक्त करने के लिए इसकी विड्थ और हाइट का मान प्रॉपर्टी बार में एंटर करते हैं।
- प्रायः इलिप्स एक सामान्य क्लोज्ड पाथ सर्किल या एक ओवल आकृति का ऑब्जेक्ट होता है। इलिप्स को हम एक पाई विजेज या आर्क्ड लाइन में परिवर्तित कर सकते हैं। पाई विजेज तैयार करने के लिए इलिप्स के भाग को पुनः समायोजित किया जाता है, इसके लिए सम्पूर्ण वृत्त या इलिप्स का एक भाग हटा दिया जाता है। आर्क शेप एक ओपन पाथ होता है लेकिन उसकी आकृति पाई के समान ही होती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि इलिप्स टूल की सहायता से हम आर्क या पाई दोनों ही तरह की आकृतियाँ बना सकते हैं। आप किसी इलिप्स को बनाकर इसे आर्क या पाई शेप में परिवर्तित कर सकते हैं। यदि हम कोरल ड्रॉ में इलिप्स टूल की नये ऑब्जेक्ट के लिए डीफॉल्ट प्रॉपर्टी को भी परिवर्तित कर सकते हैं, इसके लिए प्रॉपर्टी बार का प्रयोग करते हैं। एक बार इलिप्स की डीफॉल्ट प्रॉपर्टी निर्धरित हो जाती है तो जब भी इस टूल से कोई आकृति तैयार की जाएगी तो उस नई प्रॉपर्टी के रूप में टूल काम करेगा। जब इलिप्स टूल को टूल बॉक्स में से सलेक्ट किया जाता है तो इलिप्स से सम्बन्धित ऑप्शन प्रॉपर्टी बार में दिखाई देते हैं।
- प्रॉपर्टी बार में प्रदर्शित ऑप्शन की सहायता से नई इलिप्स आकृति की अवस्था को हम नियंत्रित करते हैं। इलिप्स ऑब्जेक्ट को ड्रॉ करने के बाद भी प्रॉपर्टी बार के ऑप्शन की सहायता से नियंत्रित व परिवर्तित किया जा सकता है।
- 3पॉइंट इलिप्स टूल भी इस टूल के साथ उपलब्ध होता है और इसकी सहायता से हम इलिप्स को किसी कोण में घुमा हुआ बना सकते हैं। ऐसा करने से बने हुए इलिप्स को बाद में रोटेट करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। 3पॉइंट इलिप्स टूल की प्रॉपर्टी के समान ही होती है।
Download Virtual Multi Language Keyboard
Posted By: Dharmendra Goyal - 2:48 pm
The Virtual Keyboard is a handy free tool for teachers and students that allows them to easily type in the selected language and then cut and paste into any application. It can be used in conjunction with a standard PC keyboard.
Who can use it?
UK schools and colleges that have requested the download from our website can install the software for teacher and student use within their own Educational Establishment.
What Languages are available?
The Free Virtual Keyboard comes in French, German, Italian, Cymraeg, Greek, Spanish, Russian & Ukrainian. The Virtual Keyboard is normally a component of Soundbooth Plus, our software based Digital Language lab.
download your free Virtual Keyboard
Who can use it?
UK schools and colleges that have requested the download from our website can install the software for teacher and student use within their own Educational Establishment.
What Languages are available?
The Free Virtual Keyboard comes in French, German, Italian, Cymraeg, Greek, Spanish, Russian & Ukrainian. The Virtual Keyboard is normally a component of Soundbooth Plus, our software based Digital Language lab.
download your free Virtual Keyboard
फ्लोपी ड्राइव से सुपर डिस्क तक
Posted By: Dharmendra Goyal - 4:56 pmपहले कंप्यूटर आया साथ ही आयी फ्लोपी डिस्क। और फिर सीडी, डीवीडी, पैन ड्राइव, ब्लू रे से होती हुई फ्लेश ड्राइव तक आई है।
वैसे आजकल मोबाइल फोन, डेटा कार्ड तथा कुछ अन्य प्रकार की डिवाइजों में भी डाटा इकट्ठा किया जा सकते हैं। लेकिन डीवीडी और पैन ड्राइव सबसे अधिक प्रचलित स्टोरेज डिवाइजें हैं।
लेकिन अब कुछ जापानी वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सुपर डिस्क बनाई है जिसकी स्टोरेज क्षमता बेजोड़ होगी, क्योंकि इसमें 4-5 नहीं बल्कि 1000 ब्लू रे डिस्क में समा सके इतने आँकड़े संग्रहित किए जा सकेंगे।
यह सुपर डिस्क एक विशेष पदार्थ से बनी है। इस विशेष पदार्थ की काले रंग की धातु विद्युत को कंडक्ट करती है रोशनी के सम्पर्क में आने पर कत्थई रंग के सेमीकंडक्टर में बदल जाती है। यह पदार्थ टाइटैनियम ऑक्साइड का नया क्रिस्टल अवतरण है।
रोशनी के सम्पर्क में आने पर यह काले रंग के कंडक्टर और कत्थई रंग के सेमीकंडक्टर में बदलता रहता है। यह चिप के ऑन-ऑफ फंक्शन की तरह ही काम करता है और आँकड़ों के हिसाब से रंग बदल कर उन्हें प्रेषित कर सकता है।
वैज्ञानिकों ने इस पदार्थ को 5 से 20 नैनोमीटर के व्यास में ढालने में सफलता अर्जित की है। इतनी छोटे आकार के पदार्थ को मिलाकर एक डिस्क तैयार किया है जिसमें 1000 ब्लू रे डिस्क में समा सके उससे भी अधिक आँकड़े संग्रहित किए जा सकेंगे।
अभी इस तकनीक पर आधारित डिस्क के बाज़ार में आने की सम्भावना कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी इस तकनीक पर आधारित डेटा राइटिंग डिवाइजों और रीडर का विकास किया जाना बाकी है। लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की सुपर डिस्क का चलना काफी बढेगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)







Popular
Tags
Videos